
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आवंटित आवास में शिवपाल ने किया गृह प्रवेश।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आज सुबह पूरे विधि विधान के साथ अपने नए आवास में गृह प्रवेश किया। जिसमें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कई नेता उपस्थित थे | समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल ने जिस बंगले में गृह प्रवेश किया है इससे पहले यह बंगला मायावती का हुआ करता था | जिसे यूपी सरकार ने कुछ दिन पहले ही शिवपाल यादव को यह आवास आवंटित किया है | गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने बुधवार को आपने नए आवास में गृह प्रवेश किया| जिसमें उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कराया | उनका यह आवास लखनऊ के 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित हैं| यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने इन्हे यह बंगला भेंट किया किया हैं| इससे पहले यह बंगला बसपा की अध्यक्ष मायावती का था परन्तु हाई कोर्ट के आदेश के तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले खाली करने के नियम के अनुसार मायावती को भी ये बंगला खाली करना पड़ा था | बंगला खाली करने से पहले मायावती ने इस बंगले को कांशीराम विश्राम स्थल का नाम दे दिया| फिलहाल अब यह बंगला शिवपाल यादव का नया ठिकाना बन चुका है | जिसमे आज सुबह उन्होंने पूजा-पाठ करवाकर गृह प्रवेश किया| इस मौके पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कई नेता मौजूद थे |